Businesses & Shops · व्यवसाय व दुकानें Buy & Sell · खरीद-बिक्री Education & Tutors · शिक्षा व ट्यूशन Jobs · नौकरियाँ Property & Rentals · प्रॉपर्टी व किराया Public Notices · सार्वजनिक सूचना Services · सेवाएँ Vehicles · वाहन

Posting Rules
विज्ञापन के नियम

Please read these rules before you post. Listings that break them are removed, and repeat offenders are blocked.

विज्ञापन डालने से पहले ये नियम पढ़ लें। नियम तोड़ने वाले विज्ञापन हटा दिए जाते हैं और बार-बार उल्लंघन करने वालों को रोक दिया जाता है।

Do
ये करें

  • Post only real offers you can actually provide. · केवल वही चीज़ें डालें जो सचमुच आपके पास हैं।
  • Choose the right category and give a clear title, price, location and contact number. · सही श्रेणी चुनें और साफ़ शीर्षक, कीमत, जगह और संपर्क नंबर दें।
  • Use your own photos where possible. · जहाँ हो सके अपनी तस्वीरें लगाएँ।
  • Mark the listing as sold or filled when it is done. · काम पूरा होने पर विज्ञापन को बिका या भरा हुआ दर्ज करें।

Do not
ये न करें

  • Do not ask job seekers for money, “registration fees” or deposits. · नौकरी चाहने वालों से पैसे, “रजिस्ट्रेशन शुल्क” या जमा राशि न माँगें।
  • No illegal goods, weapons, drugs, counterfeit items, wildlife products, or stolen property. · अवैध सामान, हथियार, नशीले पदार्थ, नकली सामान, वन्यजीव उत्पाद या चोरी का माल नहीं।
  • No adult content, lotteries, betting, or get-rich-quick schemes. · अश्लील सामग्री, लॉटरी, सट्टा या जल्दी अमीर बनने की योजनाएँ नहीं।
  • Do not post other people’s personal details without their permission. · दूसरों की निजी जानकारी उनकी अनुमति के बिना न डालें।
  • No duplicate, misleading or spam listings. · दोहराए गए, भ्रामक या स्पैम विज्ञापन नहीं।
  • No hate speech or content that targets any community. · नफ़रत फैलाने वाली या किसी समुदाय को निशाना बनाने वाली सामग्री नहीं।

Stay safe
सुरक्षित रहें

Meet in a public place, check items before paying, and never share OTPs, card numbers or bank passwords. JList does not take payments between buyers and sellers.

सार्वजनिक जगह पर मिलें, भुगतान से पहले सामान जाँच लें, और OTP, कार्ड नंबर या बैंक पासवर्ड किसी को न बताएँ। जेलिस्ट खरीदार और विक्रेता के बीच कोई भुगतान नहीं लेता।

To report a listing, see Contact. · विज्ञापन की शिकायत के लिए संपर्क देखें।